फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: When father refused to play, student committed suicide

Mahoba: पिता ने खेलने के लिए मना किया तो कक्षा नौवीं के छात्र ने जहर खाकर दी जान

Wed, 22 May 2024 07:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 May 2024 07:32 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में पिता ने खेलने से मना किया तो कक्षा नौवीं के छात्र ने मौत को गले लगा लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Mahoba: When father refused to play, student committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना श्रीनगर के पवा गांव में छुट्टी पर आए छात्र को पिता ने खेलने जाने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पवा निवासी जयसिंह राजपूत का बेटा आकाश (15) जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ के कमलादेवी आवासीय विद्यालय में कक्षा नौवीं का छात्र था। गर्मियों की छुट्टियां होने पर वह घर आया था।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम वह दोस्तों के साथ खेलने जा रहा था। तभी पिता ने उसे मना कर दिया और घर पर पढ़ाई करने की बात कही। कुछ देर बाद ही छात्र से कमरे में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। पिता ने बताया कि उसका बेटा जिद्दी स्वभाव का था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed