{"_id":"664df9e0e23d2c9cdb08f794","slug":"mahoba-when-father-refused-to-play-student-committed-suicide-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: पिता ने खेलने के लिए मना किया तो कक्षा नौवीं के छात्र ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: पिता ने खेलने के लिए मना किया तो कक्षा नौवीं के छात्र ने जहर खाकर दी जान
Wed, 22 May 2024 07:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 May 2024 07:32 PM IST
सार
यूपी के महोबा जिले में पिता ने खेलने से मना किया तो कक्षा नौवीं के छात्र ने मौत को गले लगा लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में थाना श्रीनगर के पवा गांव में छुट्टी पर आए छात्र को पिता ने खेलने जाने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पवा निवासी जयसिंह राजपूत का बेटा आकाश (15) जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ के कमलादेवी आवासीय विद्यालय में कक्षा नौवीं का छात्र था। गर्मियों की छुट्टियां होने पर वह घर आया था।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम वह दोस्तों के साथ खेलने जा रहा था। तभी पिता ने उसे मना कर दिया और घर पर पढ़ाई करने की बात कही। कुछ देर बाद ही छात्र से कमरे में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। पिता ने बताया कि उसका बेटा जिद्दी स्वभाव का था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन