फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Wanted Son in Law  Killer of Mother in Law Arrested After Nine Days Had Escaped from Police Custody

Mahoba: सास का हत्यारा इनामी दामाद नौ दिन बाद गिरफ्तार; पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार, एक तमंचा और कारतूस बरामद

Fri, 03 Apr 2026 10:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 03 Apr 2026 10:06 PM IST
सार

Mahoba News: महोबा में पत्नी के लापता होने के शक में सास की हत्या करने वाले दामाद गोलू को पुलिस ने नौ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, जिस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Mahoba Wanted Son in Law  Killer of Mother in Law Arrested After Nine Days Had Escaped from Police Custody
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव में सास की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस गिरफ्त से भागे आरोपी को नौ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चे के साथ मायके गई थी, जहां से वह लापता हो गई। उसे लापता करने में ससुरालवालों का हाथ था।

विज्ञापन

इसी के चलते उसने सास की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। बिलवई गांव निवासी श्यामवती 23 मार्च की दोपहर खेत पर चने की फसल काटने गई थी, जहां वह अचेत अवस्था में मिली थी। शुरुआती दौर में परिजन सांप के डंसने से हालत बिगड़ने की आशंका जताते हुए जिला अस्पताल लाए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीने में घाव होने और खून निकलने पर आशंका हुई।

विज्ञापन

पूछताछ के लिए कोतवाली महोबा लाई थी टीम
एक्सरे में शरीर में गोली के छर्रे पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। बेटे नीरज ने बताया कि उसकी बहन अपने बेटे के साथ मायके आई थी। इसके बाद में वह लापता हो गई। इसी बात को लेकर उसका जीजा जान से मारने की धमकी दे रहा था और जीजा ने ही हत्या की है। परिजनों के आरोप पर पुलिस 24 मार्च को सास की हत्या के मामले में दामाद गोलू उर्फ भूपेंद्र रैकवार को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए कोतवाली महोबा लाई थी।

विज्ञापन





एक तमंचा व दो कारतूस बरामद
रात के समय आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। मृतका के बेटे नीरज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गोलू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने हत्या के आरोपी गोलू को करिया पठवा महोबा के पास पकड़ा। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed