फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Under pressure from SIR work, Shiksha Mitra sends resignation to BSA

Mahoba: एसआईआर काम के दबाव में शिक्षामित्र ने बीएसए को भेजा इस्तीफा

Tue, 16 Dec 2025 07:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Dec 2025 07:38 PM IST
सार

शिक्षामित्र ने बताया कि मोबाइल न चला पाने और काम के दबाव में यह कदम उठाया है। बीएसए बोले कि जानकारी मिली है, शिक्षामित्र को बुलाकर बात की जाएगी।

विज्ञापन
Mahoba: Under pressure from SIR work, Shiksha Mitra sends resignation to BSA
शिक्षामित्र खलक सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लॉक पनवाड़ी के प्राथमिक विद्यालय भुजपुरा में तैनात शिक्षामित्र ने एसआईआर कार्य के दबाव के चलते इस्तीफा भेजा है। उन्होंने बीएसए को पत्र भेजकर मानसिक परेशानी बताते हुए पद से मुक्त किए जाने की मांग की है। बताया कि दबाव के चलते रात में नींद न आने के साथ मानसिक संतुलन भी प्रभावित हो रहा है। बीएसए ने अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय भुजपुरा में खलक सिंह राजपूत वर्ष 2002 से शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चल रहे एसआईआर सर्वे के काम में शिक्षामित्र को लगाया गया है। काम के दबाव का हवाला देकर उन्होंने पद से इस्तीफा देने का पत्र बीएसए को भेजा है। शिक्षामित्र ने बताया कि उन्हें मोबाइल फोन चलाना नहीं आता जबकि एसआईआर कार्य में ऑनलाइन फीडिंग के लिए मोबाइल का उपयोग अनिवार्य है। बताया कि लगातार मोबाइल पर कॉल आने और समय सीमा के दबाव के चलते वह मानसिक तनाव में हैं। इस समस्या से बीआरसी कार्यालय के अधिकारियों को अवगत कराया गया। साथ ही विद्यालय के अन्य योग्य शिक्षकों को यह कार्य सौंपे जाने की मांग की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत भी खराब है। मानसिक, पारिवारिक और आर्थिक दबाव के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा का कहना है कि जानकारी मिली है। इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। शिक्षामित्र को बुलाकर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed