Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Two inmates clash in jail after one throws cold water on the other while bathing

Mahoba: जेल में नहाते समय ठंडा पानी डालने पर दो बंदी भिड़े, एक ने दूसरे का गाल चबाया

Sat, 03 Jan 2026 06:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Jan 2026 06:16 PM IST
सार

नहाते समय गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध बंदी पर पानी डालने से विवाद हो गया। एक ने दूसरे का गाल चबा लिया। गाल चबाने से मांस कटकर लटका। अस्पताल में चार टांके लगे।

विज्ञापन
Mahoba: Two inmates clash in jail after one throws cold water on the other while bathing
घायल बंदी कमलेश का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कड़ाके की ठंड के बीच जिला उप कारागार में शनिवार को नहाने को लेकर दो बंदियोंं में विवाद हो गया। इस दौरान एक बंदी ने गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध दूसरे बंदी पर ठंडा पानी डाल दिया। इससे दोनों में मारपीट हो गई। गुस्से में आए बंदी ने गैंगस्टर एक्ट के बंदी का गाल चबा लिया। मांस कटकर लटकने पर जेल में अफरा-तफरी मच गई। घायल बंदी को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने चार टांके लगाते हुए इलाज किया। हालत में सुधार होने पर उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन


कोतवाली कुलपहाड़ के मुढ़ारी गांव निवासी कमलेश (35) गैंगस्टर और चोरी के मामले में जून 2021 से उप कारागार में निरुद्ध है। इसी बैरक में थाना खन्ना के सिरसी खुर्द निवासी हरिओम तिवारी गैर इरादतन हत्या के मामले में बंद है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बंदियों के नहाने के लिए लाइन लगी थी। तभी हरी ओम ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी कमलेश पर ठंड पानी डाल दिया। भीषण ठंड में अचानक पानी पड़ने से कमलेश भड़क गया। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान हरी ओम ने कमलेश के गाल को काट लिया। गाल से खून बहने और मांस लटकने पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग कराते हुए घायल कमलेश को जेल एंबुलेंस से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डॉ. नवीन चौहान ने बताया कि बंदी के गाल में चार टांक आए हैं। उसकी हालत ठीक है। इलाज के बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया है। घायल बंदी ने बताया कि दूसरे बंदी हरी ओम ने उसके ऊपर पानी डाल दिया। विरोध करने पर उसने गाल में काट लिया। उधर, उप कारागार के जेलर पीके मिश्रा का कहना है कि पानी की छींटें पड़ने पर दो बंदियों में विवाद हुआ। दोनों बंदी बैरक नंबर छह में रहते हैं। मामला शांत करा दिया गया है। उपचार के बाद घायल को वापस जेल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed