फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Two BJP leaders clash over government land dispute

Mahoba: सरकारी जमीन के विवाद में दो भाजपा नेता भिड़े, पुलिस ने शांत कराया मामला, फोर्स तैनात

Mon, 05 Sep 2022 02:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Sep 2022 02:29 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में सरकारी जमीन को लेकर दो भाजपा नेता आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ते देख संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Mahoba: Two BJP leaders clash over government land dispute
घटनास्थल जांच करने पहुंचे सीओ कुलपहाड़ उमेशचंद्र व कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर निर्माण कराने को लेकर दो भाजपा नेताओं के बीच लंबे समय से चली आ रही तनातनी ने रविवार रात बड़ा रूप ले लिया। दोनों नेता आमने-सामने आ गए। वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग किए जाने का आरोप है। हालांकि, किसी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। विवाद के बाद कस्बा जैतपुर में पुलिस फोर्स तैनात रहा।

विज्ञापन


जैतपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता कौशल सोनी द्वारा स्टेशन मार्ग जैतपुर में निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी शिकायत जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद नायक ने डीएम से की थी। आरोप लगाया था कि पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध तरीके से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने एसडीएम को पत्र भेजकर निर्माण रुकवाते हुए अभिलेखों में दर्ज भूमि की जांच कराने की मांग की थी। इसी बात को लेकर रविवार रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों भाजपा नेता आमने-सामने आ गए। गाली गलौज के बाद तनातनी होने की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। सूचना मिलते ही सीओ कुलपहाड़ उमेशचंद्र, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह व बेलाताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए निर्माण स्थल देखा और विवाद बढ़ने की आशंका को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed