फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Trola crushed bike rider couple on highway, wife died

Mahoba: हाईवे पर ट्राला ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत, पति घायल

Wed, 15 Feb 2023 03:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Feb 2023 03:49 PM IST
सार

यूपी के महोबा में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्राला ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Mahoba: Trola crushed bike rider couple on highway, wife died
महिला की फाइल फोटो व मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरा नाला के पास तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई। कोतवाली क्षेत्र के डढ़हतमाफ गांव निवासी चंद्रप्रकाश (40) अपनी पत्नी लक्ष्मी (36) के साथ बाइक से ससुराल मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के कुर्राहा गांव गया था। बुधवार सुबह करीब दस बजे चंद्रप्रकाश बाइक से पत्नी के साथ ससुराल से घर वापस लौट रहा था। तभी हाईवे पर बरा नाला के पास छतरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

जिससे दंपती उछलकर दूर जा गिरे। सड़क पर गिरी महिला को ट्राला कुचलते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई और पति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल चंद्रप्रकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतका के चार बच्चों पिंकी, सूरज, अमर व अहम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed