फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba tractor ran over two bike riders one died and two were in critical condition villagers blocked road

Mahoba: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा; एक की मौत और दो की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 25 Feb 2026 02:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Feb 2026 02:37 PM IST
सार

Mahoba News: महोबा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार इकलौते बेटे की मौत हो गई और दो घायल हुए। पुलिस ने जाम खुलवाकर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Mahoba tractor ran over two bike riders one died and two were in critical condition villagers blocked road
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कस्बा पनवाड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी पनवाड़ी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। दुर्घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सीएचसी के बाहर जाम लगाकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। तब आधा घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

थाना महोबकंठ के महुआ इटौरा गांव निवासी विपिन कुमार (24) अपने साथी अजय (20) व अमित सिंह (21) के साथ मंगलवार की रात करीब 11 बजे बाइक से किसी कार्य से कस्बा पनवाड़ी जा रहा था। तभी हाईवे पर पनवाड़ी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गंभीर हालत में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने विपिन को मृत घोषित कर दिया जबकि अजय और अमित की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन

जल्द ही चालक को किया जाएगा गिरफ्तार
दुर्घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सीएचसी के बाहर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया। तब आधा घंटे बाद जाम खुल सका। विपिन अपने पिता रतन सिंह का इकलौता बेटा था। दुर्घटना में घर का चिराग बुझने से परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।




नियमों की अनदेखी बनी हादसे का कारण
हाईवे पर ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत होने के पीछे यातायात नियमों की अनदेखी सामने आई। एक बाइक में तीन युवक सवार थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रहा था। इससे दुर्घटना के बाद तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई और एक की जान चली गई। यदि बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी। पुलिस प्रशासन लगातार सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन के लिए अभियान चला रहा है लेकिन नियमों की अनदेखी जारी है। इससे हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed