फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Three people, including a woman, died after being struck by lightning during the rain

Mahoba: बारिश के बीच बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत, वृद्धा झुलसी

Tue, 30 Sep 2025 09:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Sep 2025 09:24 PM IST
सार

Mahoba News: बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत हो गई। अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं हुईं।

विज्ञापन
Mahoba: Three people, including a woman, died after being struck by lightning during the rain
मृतक किसान अरविंद्र राजपूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के बीच बिजली गिरने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से झुलसी वृद्धा का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में चल रहा है। बिजली गिरने से खेत में चर रहीं चार बकरियों की भी जान चली गई। सूचना पर पुलिस व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


थाना खरेला के बपरेथा निवासी अरविंद्र राजपूत (38) सात बीघा भूमि में खेती-किसानी के साथ बकरी पालन करता था। उसने इस बार तिल की फसल बोई थी। जो अतिवृष्टि से बर्बाद हो गई थी। सोमवार की शाम वह खेत पर बकरियां चराने गया था। इस दौरान बारिश होने लगी। इससे वह नीम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। साथ ही खेत पर चर रहीं चार बकरियाें ने भी दम तोड़ दिया। देर शाम तक किसान के घर न लौटने पर परिजनों को आशंका हुई। देर रात तलाश करते खेत पहुंचे मृतक के बड़े भाई मुरलीधर को अरविंद्र का शव पेड़ के नीचे मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई। घटना से मृतक की मां विद्यावती, पत्नी सुमन, बेटा वेद कुमार और चार बेटियां सृष्टि, सोबी, इशिका व अनन्या का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


दूसरी घटना कोतवाली चरखारी के गोरखा गांव की है। यहां के निवासी रामचरण यादव (70) मंगलवार की सुबह खेत गए थे। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे वह पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी बिजली गिरने से वह झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह गुढ़ा निवासी दीन मोहम्मद की पत्नी सुप्पन (50) अपनी बहन भूरी के साथ चारा काटने खेत गई थी। दोनों शाम को वापस लौटने लगीं। रास्ते में बारिश के साथ बिजली गिरने से दोनों झुलस गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी चरखारी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने भूरी को मृत घोषित कर दिया जबकि सुप्पन का इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजस्व टीम भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed