फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba The bridge over the Virma river was damaged in the rain six villages were cut off from communication

Mahoba: बारिश में विरमा नदी का पुल क्षतिग्रस्त, छह गांवों का संपर्क कटा, आंधी-बारिश में पेड़ टूटकर गिरा, याताय

Sun, 13 Jul 2025 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Jul 2025 01:39 PM IST
सार

Mahoba News: जिले में 24 घंटे हुई लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया। शनिवार की देर रात पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। इसके चलते मिट्टी कटाव होने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे महोबकंठ, बेलाताल, दुलारा समेत छह गांवों का संपर्क कट गया।

विज्ञापन
Mahoba The bridge over the Virma river was damaged in the rain six villages were cut off from communication
विरमा नदी का पुल क्षतिग्रस्त - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में लगातार हो रही बारिश से नाले व रपटे उफना रहे हैं। शनिवार की देर रात तक हुई बारिश से महोबकंठ-बेलाताल मार्ग पर बने विरमा नदी का पुल पानी के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया। मिट्टी का कटाव होने से छह गांवों का संपर्क कट गया। वहीं, अजनर-नौगांव मार्ग पर नैगवां के पास आंधी-बारिश मेंं विशाल पेड़ सड़क पर टूटकर गिरने से छह घंटे आवागमन ठप रहा। इसके बाद में वनकर्मियोंं ने पेड़ काटकर अलग कराया। तब आवागमन बहाल हो सका।

विज्ञापन

महोबकंठ-बेलाताल मार्ग पर विरमा नदी के पुल की एक माह पहले पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मरम्मत कराई गई थी। जिले में 24 घंटे हुई लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया। शनिवार की देर रात पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। इसके चलते मिट्टी कटाव होने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे महोबकंठ, बेलाताल, दुलारा समेत छह गांवों का संपर्क कट गया। दुलारा प्रधान घासीराम, ग्रामीण सत्यम, राकेश, बबलू, हरि सिंह आदि ने पुल की मरम्मत कराकर जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन

पेड़ हटाने में कर्मचारियों को हुई दिक्कत
लगातार बारिश से अजनर-नौगांव मार्ग पर विशाल पेड़ टूटकर गिर गया। इससे नैगवां गांव के पास जाम लग गया। देर रात टूटे पेड़ को छह घंटे बाद सुबह काटकर अलग कराया गया। इस दौरान वाहन चालक फंसे रहे। लगातार बारिश होने से पेड़ हटाने में कर्मचारियों को दिक्कत हुई। अधिकांश वाहन चालक अन्य मार्ग से 20 से 30 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचे।

विज्ञापन

बारिश से ढहा मकान, मलबे में दबे दंपती
थाना महोबकंठ के सौरा गांव में 24 घंटे हुई लगातार बारिश से गिरे मकान के मलबे में दबकर दंपती घायल हो गए। सौरा निवासी गोकुल अपनी पत्नी जशोदा के साथ खेत में कच्चा मकान बनाकर रहता है। देर रात बारिश में मकान गिरने से दंपती मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद किसान दौड़ पड़े। उनहोंने मलबे में दबे दंपती को बाहर निकाल सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया। पीड़ित ने पुलिस और राजस्व विभाग को मामले की सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed