फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Suicide: Dispute with wife over money, husband committed suicide

Mahoba Suicide: रुपयों को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने जहर खाकर दी जान

Tue, 14 Mar 2023 01:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Mar 2023 01:15 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में रुपयों को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Mahoba Suicide: Dispute with wife over money, husband committed suicide
मृतक हेमंत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के दिसरापुर गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी। चार दिन पहले भी पति जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


दिसरापुर गांव निवासी हेमंत विश्वकर्मा (28) की पत्नी कविता एक सप्ताह पहले मायके गौरहारी चली गई थी। सोमवार शाम पत्नी ने पिता के इलाज के लिए पति से दस हजार रुपये की मांग की। रुपये न होने की बात कहने पर दोनों में कहासुनी हो गई। जिस पर हेमंत ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई खुमान ने बताया कि हेमंत का अपनी पत्नी से अक्सर रुपयों को लेकर विवाद होता था।

विज्ञापन

मजदूरी के काम में मिलने वाले रुपये पत्नी रख लेती थी। होली पर्व में मायके जाने से पहले भी कविता 40 हजार रुपये ले गई थी। अब दस हजार रुपये और देने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी बात को लेकर चार दिन पहले हेमंत ने जहर खा लिया था लेकिन तब उसकी जान बच गई थी। सोमवार शाम एक बार फिर जहर खाने से मौत हुई है। सूचना पर पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed