फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba SP MP Ajendra Singh Lodhi face mounting trouble police register case over derogatory remarks against PM

Mahoba: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की बढ़ी मुश्किलें, PM पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 12 May 2026 10:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 12 May 2026 10:11 AM IST
सार

Mahoba News: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के बाद महोबा में भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। पुलिस ने विवादास्पद टिप्पणी के मामले में सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Mahoba SP MP Ajendra Singh Lodhi face mounting trouble police register case over derogatory remarks against PM
अजेंद्र सिंह लोधी ( सपा सांसद ) - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

बुंदेलखंड की हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी विवादों में घिर गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए उनके एक बयान ने प्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है। इस मामले में पुलिस ने सांसद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान संबोधन के वक्त सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए प्रधानमंत्री को 'देशविरोधी' तक कह डाला। सांसद ने पीएम के खिलाफ कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, जिसे भाजपा ने देश के सर्वोच्च पद का अपमान बताया है।

विज्ञापन

आल्हा चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन
इस बयान के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद शहर के आल्हा चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। वहीं, भाजपा द्वारा सांसद पर मुदकमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी। 

ये था पूरा मामला
सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बिजली कटौती, पेयजल संकट, स्मार्ट मीटर की समस्याओं और फसल बीमा घोटाले को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने मर्यादा की सीमाएं लांघ दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें देशविरोधी बताया और कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री न पहले कभी हुआ और न आने वाली सरकारों में होगा।

विज्ञापन

ईवीएम और स्मार्ट मीटर पर भी उठाए सवाल
सांसद ने केवल व्यक्तिगत टिप्पणी ही नहीं की, बल्कि सरकार की नीतियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि घरों में लगे स्मार्ट मीटर बिजली न रहने पर भी चलते रहते हैं। साथ ही, उन्होंने जिले में फसल बीमा के बड़े घोटाले और सैकड़ों विद्यालयों के बंद होने का मुद्दा उठाया। सांसद ने बंगाल की स्थिति और ईवीएम की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए और दावा किया कि 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।

सांसद ने कहा था- हम डरने वाले नहीं
पुतला फूंके जाने और विरोध की खबरों के बीच सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि विरोधी लोग कुछ भी कर सकते हैं, उन्हें करने दें। हम डरने वाले नहीं हैं और सच्चाई बोलते रहेंगे। अगर भाजपा वाले मुकदमा लिखवाना चाहते हैं, तो लिखवा दें, इससे ज्यादा और क्या होगा।





तनावपूर्ण माहौल, पुलिस की नजर
महोबा में इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। भाजपा इस मामले को लेकर कानूनी रुख अख्तियार करने की तैयारी में है, जबकि सपा सांसद अपने रुख पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed