फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Son stabbed to death on the day of his father's 13th-day death anniversary

Mahoba: पिता की तेरहवीं के दिन बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, दो नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 Jan 2026 06:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Jan 2026 06:30 PM IST
सार

महोबा में पिता की तेरहवीं के दिन बेटे की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। हमलावरों ने मृतक के भाई समेत पांच लोगों को घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Mahoba: Son stabbed to death on the day of his father's 13th-day death anniversary
विकास की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना अजनर के लेवा गांव में पिता की तेरहवीं के दिन हमलावरों ने बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने दौड़े भाई, चाचा और चचेरे भाई समेत छह लोगों को घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने दो नामजद व छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


लेवा गांव निवासी रामकृपाल का बीमारी के चलते निधन हो गया था। सोमवार की शाम तेरहवीं कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब दस बजे ग्रामीण और रिश्तेदार भोजन कर रहे थे। तभी कुछ लोग घर के पास स्थित शिव मंदिर तिराहे पर शराब के नशे में गालीगलौज करने लगे। यह देख रामकृपाल का बेटा विकास (18) व परिवार के अन्य सदस्य ने मौके पर पहुंच विरोध किया। इससे गुस्साए दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपी साहब सिंह ने विकास पर चाकू से हमला किया। एक के बाद एक कई प्रहार करने से विकास खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। आरोपियों ने विकास के भाई आकाश, चाचा सुर्जन, चचेरे भाई अनिल, प्रदीप और जीतू को भी मारा-पीटा। चाकू से हमला करने से सभी लोग लहूलुहान हो गए। तब आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


घटना से तेरहवीं कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया जबकि अनिल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। शेष घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड व सीओ सदर अरुण कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। विकास के चाचा सुंदरलाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लेवा गांव निवासी अजय सिंह, चरखारी के कनेरा गांव निवासी साहब सिंह और छह अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।


युवक की हत्या से पूरे गांव में मातम
बीमारी से पिता की मौत के बाद तेरहवीं कार्यक्रम के दिन बेटे की हत्या से पूरे गांव में मातम का माहौल रहा। परिजन व रिश्तेदार अभी रामकृपाल की मौत का गम भूल भी नहीं सके थे कि तेरहवीं भोज के दौरान मामूली विवाद में बेटे की हत्या की घटना से सभी को झकझोर दिया। घटना से बाद से तेरहवीं में भोजन कर रहे लोग उठकर घटनास्थल के लिए दौड़े। चारोंं ओर चीख-पुकार मची रही। इससे तेरहवीं कार्यक्रम में भोजन करने आए लोग अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। तनाव को देखते हुए गांव मेंं पुलिस बल तैनात रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed