फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: scheduled caste person did not touch the feet, than Dabang not give food grains

महोबा: अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने नहीं छुए पैर तो दबंग ने नहीं दिया अनाज, टूट गई बेटी की शादी, जांच के आदेश

Thu, 24 Jun 2021 08:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 24 Jun 2021 08:19 PM IST
सार

अनुसूचित जाति की महिला प्रधान को कुर्सी से हटाने के बाद अनुसूचित जाति के व्यक्ति से जबरन पैर छुवाने का मामला सामने आया है। पैर न छूने पर दबंग ने उसे अनाज भी नहीं दिया।

विज्ञापन
Mahoba: scheduled caste person did not touch the feet, than Dabang not give food grains
अनाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा के नथूपुरा गांव में अनुसूचित जाति की महिला प्रधान को कुर्सी से उठाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को एक और मामला सामने आ गया है। इसमें बटाई पर खेती करने वाले अनुसूचित जाति के व्यक्ति पर दबंग ने पैर छूने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उपज का आधा हिस्सा देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


साल भर की मेहनत के बाद भी अनाज न मिलने से बटाईदार की बेटी की शादी टूट गई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं। घटना थाना कबरई के मकरबई गांव की है। यहां के बाबूराम अहिरवार बटाई पर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गुरुवार को बाबूराम ने पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने गांव के ही राजपूत परिवार की जमीन बंटाई पर ली थी।

विज्ञापन

दिन-रात पत्नी और बच्चों के साथ खेत पर रहकर रखवाली की। 12 अप्रैल को गेहूं और चना की मड़ाई कराई। आरोप है कि 13 अप्रैल को जब उसने फसल का आधा हिस्सा मांगा तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरजू-मिन्नत करने पर पंचायत चुनाव के बाद उपज का बंटवारा करने की बात कही। बटाईदार का आरोप है कि दबंग लगातार धमकी दे रहा है और पूरे परिवार के पैर छूने का दबाव बना रहा है।

पैर न छूने की बात कहने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उपज देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने एसपी से बताया कि 26 अप्रैल को बड़ी बेटी की शादी तय थी, लेकिन अनाज और रुपयों की व्यवस्था नहीं हुई। इस कारण शादी टूट गई। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उधर, एसपी सुधा सिंह का कहना है कि पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया है। इससे स्पष्ट होता है कि दोनों पक्षों में अनाज की बटाई को लेकर कहासुनी हुई है। पीड़ित ने अन्य आरोप भी लगाए हैं, जिसकी जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed