फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Railway underpass submerged due to 26 hours of rain Scorpio stuck pulled out by JCB

Mahoba: 26 घंटे की बारिश से रेलवे अंडरपास जलमग्न, स्कॉर्पियो फंसी…आवागमन ठप, जेसीबी से खींचकर निकाली गई बाहर

Fri, 18 Jul 2025 09:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Jul 2025 09:19 PM IST
सार

Mahoba News: जिले में 26 घंटे की बारिश से रेलवे अंडरपास में तीन फीट पानी भर गया। इसमें एक स्कॉर्पियो फंस गई और आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने जेसीबी से गाड़ी निकाली और रास्ता बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Mahoba Railway underpass submerged due to 26 hours of rain Scorpio stuck pulled out by JCB
अंडरपास के जलभराव में फंसी स्कॉर्पियो - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में 26 घंटे हुई झमाझम बारिश से शहर के बजरिया स्थित रेलवे अंडरपास में जलभराव हो गया। दो से तीन फीट की ऊंचाई तक पानी भरने से स्कॉर्पियो फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलाकर स्कॉर्पियो को बाहर निकाला। जलभराव से बजरिया और आसपास के अन्य क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। मौके पर पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन

बता दें कि रेलवे की ओर से बनाए गए अंडरपास जरा सी बारिश में जलमग्न हो जाते हैं। बृहस्पतिवार की पूरी रात हुई भारी बारिश से अंडरपास में जलभराव हो गया। इससे वाहन निकलना, तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल रहा। इस दौरान एक स्कॉर्पियो चालक ने अंडरपास से कार निकालने की कोशिश की। पानी अधिक भरा होने से कार बीच अंडरपास में बंदकर फंस गई।

विज्ञापन

तय करना पड़ा 15 किमी का अतिरिक्त सफर
इससे दो घंटे तक जाम लगा रहा। चरखारी, खरेला, मुस्करा जाने वाले वाहन चालक राठ रोड से सूपा होते हुए गुजरे। इससे उन्हें 15 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। अंडरपास में स्कॉर्पियो फंसी होने पर जेसीबी बुलाई गई। तब कार को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने अंडरपास से आवागमन बंद करा दिया है, ताकि किसी प्रकार की घटना न हो। अंडरपास से पानी निकालने का काम पूरे दिन चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed