फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Protest against removal of encroachment from government land youth beaten high voltage drama of womens

Mahoba: सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने का विरोध, युवक को पीटा…दो घंटे तक चला महिलाओं का हाईवोल्टेज ड्रामा

Fri, 20 Jun 2025 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Jun 2025 03:02 PM IST
सार

Mahoba News:  एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार, तहसीलदार आलोक मिश्रा, थानाध्यक्ष सुषमा चौधरी राजस्व और नगर पंचायत कर्मियों के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे और पक्का निर्माण ढहाने का प्रयास किया। इसको लेकर रामेश्वर व उसके परिवार की महिलाएं आगे आ गईं और विरोध करने लगी।

विज्ञापन
Mahoba Protest against removal of encroachment from government land youth beaten high voltage drama of womens
पक्के मकान में बुलडोजर चलाने में प्रशासन का छूटा पसीना - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले के चरखारी-मुस्करा मार्ग पर कस्बा खरेला में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर 30 साल से बनने पक्के मकान को ढहाने के लिए पुलिस प्रशासन का पसीना छूट गया। बुलडोजर के साथ निर्माण ढहाने पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने विरोध करने पर एक युवक को पीट दिया। महिलाओं के विरोध के चलते दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

विज्ञापन

हालांकि, बाद में प्रशासन ने अतिक्रमण ढहा दिया। नगर पंचायत खरेला की सीमा पर सड़क किनारे रामेश्वर सिंह व एक अन्य व्यक्ति सरकारी जमीन पर मकान बनाकर 30 वर्षों से रह रहे थे। यह मकान नगर पंचायत में दर्ज है और इसका टैक्स भी लिया गया। वर्ष 2020 में काबिज रामेश्वर सिंह ने बिजली का पॉवर कनेक्शन भी कराया था।  जहां वह धुलाई सेंटर चलाता था।

विज्ञापन

कब्जा हटाने का कोई नोटिस भी नहीं दिया गया
बृहस्पतिवार को एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार, तहसीलदार आलोक मिश्रा, थानाध्यक्ष सुषमा चौधरी राजस्व और नगर पंचायत कर्मियों के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे और पक्का निर्माण ढहाने का प्रयास किया। इसको लेकर रामेश्वर व उसके परिवार की महिलाएं आगे आ गईं और विरोध करने लगी। उनका कहना था कि वह 30 साल से काबिज हैं। उन्हें कब्जा हटाने का कोई नोटिस भी नहीं दिया गया और अचानक कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

प्रशासन के फूल गए हाथ-पैर
कब्जा ढहाने का विरोध करने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने एक युवक की पिटाई कर दी। दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान रामेश्वर की पत्नी शकुंतला अचेत होकर गिर गई। तब प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। महिलाओं ने चेहरे पर पानी के छींटे मारे, तब 15 मिनट बाद उसे होश आया। पुलिस ने योगेंद्र की पिटाई करते हुए हिरासत में ले लिया। इसके बाद कब्जा ढहाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed