फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mahoba Police caught illegal factory running in the farm

खेत में चल रही अवैध असलहा फैक्टरी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Aug 2019 11:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 16 Aug 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
mahoba Police caught illegal factory running in the farm
अवैध असलहा फैक्टरी का पुलिस ने किया भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
महोबा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरात पहाड़ी में पुलिस ने छापा मारकर अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। खेत में बनी झोपड़ी से पुलिस ने 8 बने और दो अधबने तमंचों के साथ उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस की इस सफलता पर टीम को 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ के निर्देशन में अवैध शस्त्र निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी को सूचना मिली कि ग्राम बरात पहाड़ी में एक खेत में बनी झोपड़ी में अवैध असलहे बनाने का कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छापा मारकर झोपड़ी से 7 तमंचा 315 बोर, एक देसी रायफल व दो अधबने तमंचों के साथ बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से गुलबदन राजपूत पुत्र रामसेवक व प्रताप पुत्र रामसेवक निवासीगण बरात पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि धर्मेंद्र विश्वकर्मा निवासी हरपालपुर मध्यप्रदेश भागने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। उन्होंने घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed