फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Notice to BJP MLA who stopped ministers convoy State President asked for answer within seven days

Mahoba: मंत्री का काफिला रोकने वाले भाजपा विधायक को नोटिस; प्रदेश अध्यक्ष ने सात दिन में मांगा जवाब

Fri, 06 Feb 2026 04:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Feb 2026 04:55 PM IST
सार

Mahoba News: जलशक्ति मंत्री का काफिला रोकने और विवादित बयान देने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने विधायक के इस कृत्य को अनुशासनहीनता मानते हुए उनसे सात दिन के भीतर जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Mahoba Notice to BJP MLA who stopped ministers convoy State President asked for answer within seven days
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा विधायक के बीच बहस - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के 30 जनवरी को महोबा भ्रमण के दौरान काफिला रोकने वाले चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत  को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। बता दें कि 30 जनवरी को महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह आपस में भिड़ गए थे।

विज्ञापन

मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।  तभी विधायक ने 100 ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। 30 कार व 20 बाइकें मंत्री के काफिले के सामने खड़ी कर दी थी। चरखारी विधायक ने मंत्री से अपनी विधानसभा के 100 गांवों में पानी न पहुंचने और पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भी रोकने की बात कही थी

इसके बाद से चरखारी विधायक विभिन्न कार्यक्रम में अलग अलग बयान दे रहे थे। उन्होंने एक वीडियो में जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री को भी रोकने की बात कही थी। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने नोटिस जारी होने संबंधी जानकारी न होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed