{"_id":"62f234d5ae491a194663ec25","slug":"mahoba-news-farmer-body-found-hanging-from-noose","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला किसान का शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला किसान का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 09 Aug 2022 03:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 Aug 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में जैतपुर ब्लॉक के बछेछर खुर्द गांव में एक किसान का शव बबूल के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बछेछर खुर्द निवासी अशोक यादव (55) खेती किसानी का काम करता था। उसका शव फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र कल्याण ने बताया कि पिता खाना खाकर गांव में घूमने निकल गए थे। रात में घर न आने पर खोजबीन की। इसी दौरान घर के पीछे खेत में फांसी के फंदे से लटके मिले। उसने बताया पिता शराब के लती थे। मृतक की पत्नी सरोज मायके में अपने बच्चो के साथ 20 वर्षों से रह रही है।
विज्ञापन
सरोज के कोई भाई न होने से पिता दीनदयाल ने अपनी जायजाद का कुछ हिस्सा बेटी को दिया है। मृतक अशोक का ससुराल आना-जाना था। मृतक के दो बच्चे हैं। पुत्री निशी की शादी 18 मई 2022 को हुई थी और पुत्र कल्याण सिंह कक्षा 9 में पढ़ता है। अशोक की मौत से पत्नी, बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन