फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Newlywed dies under suspicious circumstances

महोबा: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, एसआई पति समेत चार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 09 Sep 2026 10:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 09 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Newlywed dies under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

थाना अजनर के टिकरिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पति उपनिरीक्षक अनाेज कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जनपद फतेहपुर के जहानाबाद निवासी योगेंद्र राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी संगीता की शादी 9 जुलाई 2024 को टिकरिया निवासी अनोज राजपूत के साथ की थी।

विज्ञापन


शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान दहेज दिया था। शादी में 10 लाख नकदी, एक प्लाट, सोने चांदी के आभूषण व अन्य उपहार दिए थे। शादी के बाद से ससुरालीजन स्कार्पियो कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर संगीता को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप लगाया कि सात सितंबर को ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर संगीता को मारपीट करते हुए जहर खिलाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतका का पति अनोज जनपद इटावा के चकरनगर जैतपुर चौकी में एसआई के पद पर तैनात है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एसआई पति अनोज कुमार, सास अखिलेश, ससुर जानकी और देवर अनिल के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, सीओ अनुरुद्ध कुमार का कहना है कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed