फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: grandmother Died, grandson injured in collision with pickup

Mahoba: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दादी की मौत, नाती घायल

Wed, 18 Jan 2023 01:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Jan 2023 01:21 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दादी की मौत हो गई। जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Mahoba: grandmother Died, grandson injured in collision with pickup
मृतका फूलारानी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-सागर हाईवे पर बरा स्टैंड के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दादी की मौत हो गई जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे पिकअप चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव निवासी फूलारानी (62) अपनी रिश्तेदारी में श्रीनगर थाना क्षेत्र के बरा गांव आई थी। मंगलवार रात वह अपने नाती पप्पू (26) के साथ बाइक से पसवारा गांव वापस लौट रही थी। तभी हाईवे पर बरा बस स्टैंड के पास महोबा की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दादी-नाती उछलकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात फूलारानी की उपचार के दौरान मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई। थानाध्यक्ष श्रीनगर राधेश्याम वर्मा का कहना है कि पिकअप चालक को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed