फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Fire A short circuit caused a fire in a house household goods worth Rs 5 lakh burnt to ashes

Mahoba Fire: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, पांच लाख की गृहस्थी जलकर राख, दमकल ने तीन घंटे में पाया काबू

Fri, 24 Jan 2025 03:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Jan 2025 03:47 PM IST
सार

Mahoba News: श्रीनगर कस्बे के एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना में पांच लाख की गृहस्थी जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
Mahoba Fire A short circuit caused a fire in a house household goods worth Rs 5 lakh burnt to ashes
महोबा अग्निकांड में गृहस्थी जलकर राख - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज में एक मकान में लगी आग से नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल जलकर बर्बाद हो गया। घटना के समय मकान के अंदर सो रहे परिजनों ने किसी तरह बाहर निकल जान बचाई। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मोहल्ला भैरवगंज निवासी बेवा बिनाईया अहिरवार खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करती है।

विज्ञापन

बड़ा बेटा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। घर में छोटा बेटा व बहुएं मौजूद थी। शुक्रवार की भोर करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग की लपटे व धुएं का गुबार भरने पर परिजनों की नींद खुल गई। उन्होंने किसी तरह बाहर निकल जान बचाई। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस व फायर बिग्रेड को दी गई।

विज्ञापन

अग्निकांड में पांच लाख का माल जलकर बर्बाद
सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। इससे आसपास के मकान आग की चपेट में आने से बच गए। पीड़िता ने बताया कि आग की घटना की 10 हजार की नगदी, सोने- चांदी के आभूषण व खाद्यान्न, गृहस्थी समेत पांच लाख का माल जलकर बर्बाद हो गया। सूचना पर राजस्व निरीक्षक संदीप कुमार श्रीवास्तव व लेखपाल प्रमोद रावत ने मौके पर पहुंच अग्निकांड की घटना में हुई क्षति का आंकलन किया। उन्होंने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर सरकारी सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed