फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: FIR lodged against 13 contract electricity workers

Mahoba: 13 संविदा बिजली कर्मियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, नियमों की अनदेखी कर हड़ताल में शामिल होने का मामला

Sun, 19 Mar 2023 01:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Mar 2023 01:34 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: FIR lodged against 13 contract electricity workers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

महोबा जिले में विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों पर प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गई है। डीएम के निर्देश पर आउटसोर्स कंपनी के सुपरवाइजर ने 13 विद्युत संविदाकर्मियों पर अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्रवाई अनुबंधित कंपनी के नियमों की अनदेखी कर हड़ताल में शामिल होने पर की गई है।

विज्ञापन


जिले के बिजली कर्मचारी चार दिन से हड़ताल पर हैं। बिजली व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए डीएम मनोज कुमार ने सभी बिजली उपकेंद्रों में मजिस्ट्रेट के साथ पूर्व सैनिकों व आईटीआई और पॉलीटेक्निक के डिप्लोमाधारकों को जिम्मेदारी सौंपी है। दो दिन पहले डीएम ने हड़ताल में शामिल 12 आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर दी थी। एक अन्य कर्मचारी कंधी भी काम पर नहीं मिला था। जिस पर जिलाधिकारी ने एफआईआर के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


जिले में 282 बिजलीकर्मी ठेके पर लगाए गए हैं। जिनमें से 13 कर्मचारी अपने काम में अनुपस्थित होकर हड़ताल में शामिल होकर अनदेखी करते मिले। डीएम के निर्देश पर आउटसोर्स कंपनी के सुपरवाइजर मनीष की तहरीर पर अथर्व, दिलशाद, कालीचरण, राजबहादुर, सलीम, इमामी, फरीद, सुमित, आसिफ, कमरूद्दीन, कंधी और राजू समेत 13 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से संविदाकर्मियों में खलबली मची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed