{"_id":"63511a8b692c4b1f4c305ce9","slug":"mahoba-father-shoots-son-with-licensed-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: पिता ने बेटे को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, इस बात की जिद पर अड़ा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: पिता ने बेटे को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, इस बात की जिद पर अड़ा था युवक
Thu, 20 Oct 2022 03:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Oct 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
घायल सत्यदेव
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव में सौतेले भाई के साथ रहने की जिद पर अड़े बेटे को पिता ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। घटना के बाद से माता-पिता फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सत्तीपुरा निवासी शिवनारायण शर्मा की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी अशोकरानी का पुत्र सत्यनारायण है जबकि दूसरी पत्नी सरोज से पुत्र सत्यदेव है। पहली पत्नी विवाद के बाद से मायके में रहती है जबकि उसका पुत्र सत्यनारायण पैतृक गांव छिकहरा में रहता है। शिवनारायण का पुत्र सत्यदेव एक माह से अपने सौतले भाई के साथ गांव में रहता था।
विज्ञापन
पिता उसके साथ न रहने की बात कहता था लेकिन सत्यदेव जिद पर अड़ा रहा। गुरुवार सुबह पिता और मां ने सत्यदेव से उनके साथ रहने की बात कही। विरोध करने पर लाइसेंसी बंदूक से पिता ने गोली मार दी। गोली जांघ में लगने से युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रेफर किया गया। युवक ने बताया कि सौतेले भाई के साथ रहने पर पिता से वाद-विवाद हो गया। पहले हवाई फायर किया बाद में उसे गोली मार दी।
विज्ञापन