फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: farmer upset with crop failure committed suicide

Mahoba: फसल खराब होने से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दी, साहूकारों का करीब पांच लाख रुपये था कर्ज

Sun, 22 Sep 2024 12:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2024 12:23 AM IST
सार

Mahoba News: चार दिन पहले हुई तेज बारिश से किसान की उड़द, मूंग की फसल बर्बाद हो गई। जिससे परेशान होकर किसान ने जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Mahoba: farmer upset with crop failure committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फसल खराब होने से परेशान युवा किसान ने जहर खाकर जान दे दी। किसान पर साहूकारों का करीब पांच लाख रुपये कर्ज बताया जा रहा है। चरखारी के बम्हौरीकलां गांव निवासी अशोक तिवारी का बेटा रमाकांत (26) बटाई पर भूमि लेकर खेती-किसानी करता था। इस बार उसने उड़द व मूंग की फसल बोई थी, लेकिन चार दिन पहले हुई बारिश से खेत में कटी रखी फसल पानी में भीग कर बर्बाद हो गई। इससे वह परेशान रहने लगा।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम रमाकांत ने खेत में जहर खा लिया। इससे वह अचेत हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से फसल खराब हो गई। भाई ने साहूकारों से कर्ज लेकर बटाई पर खेती की थी। पांच लाख रुपये कर्ज होने पर उसे अदायगी की चिंता सता रही थी। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि फसल खराब होने से आत्महत्या किए जाने जैसा कोई तथ्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed