फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Doctor beat the patient and dragged him out of the room

Mahoba: डॉक्टर ने मरीज को पीटकर कक्ष से बाहर घसीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

Thu, 21 Mar 2024 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Mar 2024 07:49 PM IST
सार

यूपी के महोबा में इलाज कराने गए मरीज से कहासुनी होने पर डॉक्टर ने उसे जमकर पीटा। जिला अस्पताल में मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Mahoba: Doctor beat the patient and dragged him out of the room
मरीज से मारपीट करता डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा में जिला अस्पताल में तैनात टेलीमेडिसिन डॉक्टर की दबंगई सामने आई है। इलाज कराने गए मरीज से कहासुनी होने पर डॉक्टर ने न सिर्फ उसे कुर्सी से उठाकर पटक दिया, बल्कि लात-घूसों से मारपीट करते हुए कक्ष से बाहर तक घसीटता ले गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। जिला अस्पताल में मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


डीएम मृदुल चौधरी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ व सीएमएस की दो सदस्यीय समिति पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौपेंगी। जिला अस्पताल में तैनात फॉर्मासिस्ट जगदम्बा उपाध्याय के बेटे आकाश की गुरुवार को तबियत बिगड़ने पर वह अस्पताल इलाज कराने गया था। आकाश ने बताया कि वह डाॅक्टर आरपी सिंह के कक्ष में पहुंचा। जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य की जांच करते हुए बाहर से दवाएं लाने की पर्ची थमा दी। बाहर की दवाएं महंगी होने पर अस्पताल से ही दवाएं देने की बात कहने पर डॉक्टर भड़क गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि डॉक्टर ने लिखी गईं दवाओं का पर्चा फाड़ दिया और मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर ने मरीज को न सिर्फ कुर्सी से उठाकर पटक दिया, बल्कि लात-घूसों से पीटते हुए कक्ष के बाहर तक घसीटता ले गया। कक्ष में मौजूद अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बीच-बचाव करने की भी जहमत नहीं उठाई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि युवक ने कक्ष में आकर रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर गाली गलौज करते हुए अन्य मरीजों से अभद्रता की। आरोप लगाया कि इससे पहले भी युवक उसके निजी क्लीनिक में आकर कई बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

टेलीमेडिसिन डॉ. आरपी सिंह पर बाहर से दवाएं लिखे जाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामले में मारपीट भी की गई है। पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। जांच के लिए समिति गठित की गई है। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. आशाराम और वह स्वयं पूरे मामले की जांच करेंगे। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. पवन कुमार अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल, महोबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed