फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Constable assaults home guard, video goes viral

Jalaun: सिपाही ने की होमगार्ड से मारपीट, वीडियो वायरल, सिपाही सस्पेंड

Mon, 05 Sep 2022 03:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Sep 2022 03:43 PM IST
सार

सिपाही और होमगार्ड की मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर का है। यह वीडियो 28 अगस्त का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Jalaun: Constable assaults home guard, video goes viral
सिपाही ने की होमगार्ड से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में एक सिपाही और होमगार्ड के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सिपाही और होमगार्ड के बीच हुई मारपीट का वीडियो रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर का है। यह वीडियो 28 अगस्त का बताया जा रहा है। जहां पीआरबी 112 की गाड़ी 1606 में सिपाही धर्मवीर सिंह और होमगार्ड सुनील कुमार एक साथ तैनात थे। जहां 28 अगस्त को दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर बीच सड़क पर लात जूते चलने लगे, जिसे देख वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान पीआरबी में तैनात एक अन्य जवान ने दोनों के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास किया मगर मारपीट करने वाला सिपाही धर्मवीर उसे भी धक्का देते हुए होमगार्ड सुनील पर लात घूंसे चलाता ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान वहां से निकलने वाले लोगों ने खाकी के बीच हो रही मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले सिपाही धर्मवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है।

वहीं इस घटना में शामिल होमगार्ड जवान सुनील कुमार की भी कमांडेंट को रिपोर्ट भेज दी है। जिससे उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। इस मामले में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ इसकी विभागीय जांच कराई जा रही है। विभागीय रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed