{"_id":"5f7896d879fe08328f48b318","slug":"mahoba-case-teams-scouting-for-ips-and-former-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा कांड: आईपीएस और पूर्व एसओ की तलाश में दबिश दे रही टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा कांड: आईपीएस और पूर्व एसओ की तलाश में दबिश दे रही टीमें
Sat, 03 Oct 2020 08:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Oct 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
इंद्रकांत त्रिपाठी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत की मौत के बाद नामजद कबरई के तत्कालीन एसओ देवेंद्र शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमों ने दबिश देनी शुरु कर दी है। शनिवार को टीम ने झांसी पहुंचकर एसओ के ठिकानों पर दबिश दी लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली।
उधर पूर्व एसपी की गिरफ्तारी के लिए भी भेजी गईं दो टीमें पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार का पता लगाने में जुटी हुईं हैं। कस्बा कबरई के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को आठ सितंबर को गर्दन में गोली लग जाने के बाद 13 सितंबर को उसकी रिजेंसी कानपुर में मौत हो गई थी।
इसके बाद धारा 307 का मुकदमा 302 में पूर्व एसपी, पूर्व एसओ कबरई, ब्रह्मदत्त और सुरेश सोनी के खिलाफ तरमीम हो गया था। इसके बाद एसआईटी द्वारा की गई जांच में आत्महत्या का मामला आने पर अब धारा 302 का मुकदमा धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) में तरमीम हो गया।
विज्ञापन
घटना के करीब 25 दिन बीत जानेे के बाद भी मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने के कारण चित्रकूट धाम मंडल बांदा रेंज के आईजी के सत्यनारायण ने पूर्व एसपी, पूर्व एसओ और विवेचना में आए निलंबित सिपाही अरुण यादव की गिरफ्तारी के लिए टीमों को भेज दिया है। दो दिन से टीमें अभियुक्तों के क्षेत्र में डेरा डालकर उनका पता, ठिकाना तलाश करने में जुटी हुईं हैं लेकिन अभी तक टीमें किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकीं हैं।