फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Case: Special investigation team questioned father-son again

क्रशर कारोबारी कांड: विशेष विवेचना दल ने पिता-पुत्र से फिर की पूछताछ, दर्ज किए बयान

Wed, 30 Sep 2020 08:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Sep 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Mahoba Case: Special investigation team questioned father-son again
इंद्रकांत त्रिपाठी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में आईजी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय विशेष विवेचना दल ने बुधवार को क्रशर कारोबारी को अस्पताल पहुंचाने वाले पिता-पुत्र और बघवा खोड़ा गांव के चश्मदीद गवाहों से पूछताछ की। एसआईटी मामले में पहले ही रिपोर्ट दे चुकी है। 
विज्ञापन


आईजी के. सत्यनारायण द्वारा गठित किए गए विशेष विवेचना दल में शामिल अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर संतोष कुमार सिंह, सीओ बबेरू बांदा आनंद पांडेय और प्रभारी निरीक्षक चित्रकूट अरुण पाठक की टीम थाना कबरई पहुंची।
विज्ञापन


दल ने पहले इंद्रकांत को सबसे पहले अस्पताल ले जाने वाले पिता-पुत्र अर्जुन सिंह उसके बेटे सत्यम से आधा घंटे तक पूछताछ की और बयान दर्ज किए। बाद में बघवा खोड़ा के दो गवाहों रविंद्र और अंकुर से भी टीम ने पूछताछ की। बातचीत के दौरान गाड़ी किस तरफ से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां गई थी और कितने देर बाद गाड़ी लौटकर आई। इन सारे बिंदुओं पर दोनों से जानकारी जुटाई। 40 मिनट तक की गई पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि गाड़ी जाते और मुड़कर आते भी देखी थी। इसके बाद गाड़ी कब पलट गई इसकी कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed