फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Brother in law attacked brother in law with a shovel  accused said  I have committed murder

Mahoba: बहनोई ने सोते समय साले की फावड़े से हमलाकर मारा, सुबह परिजनों ने देखा तो आरोपी बोला- मैंने की है हत्या

Sun, 27 Jul 2025 12:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Jul 2025 12:51 PM IST
सार

Mahoba News: कोतवाली क्षेत्र मेंएक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बहनोई ने सोते समय अपने साले की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Mahoba Brother in law attacked brother in law with a shovel  accused said  I have committed murder
जानकारी देता मृतक का भतीजा शैलेंद्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के रतौली गांव में शनिवार की देर रात बहनोई ने साले की सोते समय फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी पूरी रात कमरे में ही चारपाई पर बैठा रहा। सुबह परिजनों ने देखा तो आरोपी बोला मैंने ही हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। रतौली निवासी हाकिम उर्फ मंगल सिंह (60) दस बीघा भूमि में खेती-किसानी करता था। आठ दिन पहले उसका

विज्ञापन

बहनोई राजबहादुर सिंह निवासी मिसरीपुर, हमीरपुर देशी इलाज कराने के लिए अपने साले हाकिम के घर आया था।
तीन दिन से वह अपने घर जाने की बात कह रहा था, लेकिन परिजन दस दिन की दवा पूरी खाने के बाद ही वापस जाने को कह रहे थे। शनिवार की रात भोजन करने के बाद साले बहनोई कमरे में सो गए। देर रात राजबहादुर ने अपने साले हाकिम पर सोते समय फावड़े से हमला कर दिया। एक के बाद एक कई प्रहार किए जाने से हाकिम की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पूरी रात कमरे में ही चारपाई पर बैठा रहा। रविवार की सुबह जब परिजन जागे, तो हाकिम को खून से लथपथ देख उनके होश उड़ गए। पूछने पर राजबहादुर ने बताया कि उसने ही फावड़े से हत्या की है।

विज्ञापन

मानसिक रूप से विक्षिप्त है आरोपी
मृतक के भतीजे शैलेंद्र ने बताया कि फूफा राजबहादुर के बेटे जाहिर सिंह का एक साल पहले निधन हो गया था। इससे उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। आठ दिन पहले फूफा गांव में देशी इलाज कराने के लिए आए थे। रात को चाचा और फूफा एक कमरे में सोये थे। घर जाने को लेकर दोनोंं में कुछ विवाद हुआ। इसी के चलते घटना हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पसवारा चौकी पुलिस और यूपी 112 पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed