{"_id":"6a566e5642adfc724b0988db","slug":"mahoba-bike-gets-stuck-under-dumper-and-is-dragged-for-50-meters-youth-dies-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा में दर्दनाक हादसा: डंपर में फंसी बाइक 50 मीटर घिसटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में दर्दनाक हादसा: डंपर में फंसी बाइक 50 मीटर घिसटी, युवक की मौत
Wed, 15 Jul 2026 12:35 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:35 AM IST
सार
Mahoba News: हादसा कस्बा कबरई में स्टेशन मोड़ पर हुआ। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
महोबा में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पत्थरमंडी कबरई में स्टेशन मोड़ के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद डंपर के अगले हिस्से में फंसी बाइक को चालक 50 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक डंपर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई के बबेड़ी गांव निवासी मनोज सिंह उर्फ भोला (38) सोमवार की देर शाम बाइक से किसी कार्य से पत्थरमंडी आया था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। स्टेशन रोड पर जिला पंचायत बैरियर के पास पहरा गांव की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक डंपर के अगले हिस्से में फंस गई जिसके बाद डंपर चालक बाइक व युवक को 50 मीटर तक घसीटता ले गया।
विज्ञापन
दुर्घटना देख आसपास के लोग दौड़ पड़े तब चालक और परिचालक डंपर छोड़कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि मृतक ट्रक चालक था। परिवार में उसकी पत्नी व तीन वर्षीय एक बेटी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।