फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: 1600 buses for Modi's rally, Irrigation Department will give money

महोबा: पीएम की रैली में लोगों को लाने के लिए लगाई जाएंगी 1600 बसें, डीएम ने दिया आदेश, सिंचाई विभाग देगा पैसा

Mon, 15 Nov 2021 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Nov 2021 09:05 PM IST
सार

डीएम मनोज कुमार ने उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर बसें उपलब्ध कराने को कहा है। 19 नवंबर को पीएम मोदी पुलिस लाइन के समीप बने ग्राउंड से बुंदेलखंड की सबसे बड़ी अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
Mahoba: 1600 buses for Modi's rally, Irrigation Department will give money
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महोबा में 19 नवंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए जिला प्रशासन भी जुट गया है। आसपास के जिलों से भीड़ लाने के लिए 1600 बसों का जुगाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसका खर्च सिंचाई विभाग उठाएगा। डीएम मनोज कुमार ने उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर बसें उपलब्ध कराने को कहा है। 19 नवंबर को पीएम मोदी पुलिस लाइन के समीप बने ग्राउंड से बुंदेलखंड की सबसे बड़ी अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट के योजनाओं के लाभार्थी और आमजन पीएम को सुनने के लिए पहुंचेंगे। इसको लेकर प्रशासन भी भीड़ जुटाने के लिए पसीना बहा रहा है। गांव-गांव से लोगों को लाने और घर तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने राज्य सड़क परिवहन के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है, जिसमें 1600 बसें उपलब्ध कराने को कहा है और पत्र में स्पष्ट कर दिया गया है कि बसों का भुगतान सिंचाई विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने पत्र में क्षेत्रीय प्रबंधक चित्रकूट धाम मंडल बांदा को 18 नवंबर को बसें उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात करोड़ से ज्यादा की राशि होगी खर्च 
क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार एक बस का एक दिन का किराया 22,081 रुपये है। इस हिसाब से देखा जाए तो 18 और 19 नवंबर दो दिन में 7.06 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। 

जिलाधिकारी  महोबा ने शासन को पत्र लिखा है। हमारे रीजन में 1600 बसें नहीं हैं। विभाग में वार्ता चल रही है शायद प्राइवेट बसें पहुंचेंगी। अगर रोडवेज की बसें जाती हैं तो एक दिन का एक बस का किराया 22,081 रुपये है। - अशोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, चित्रकूट धाम मंडल बांदा 

बसों के लिए खर्च के संबंध में जानकारी नहीं है। अगर जिलाधिकारी ने पत्र लिखा है तो शासन से ही तय किया जाएगा।-विनय कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed