{"_id":"6aa858d7abc5885b5009c534","slug":"mahima-makes-history-at-the-india-open-international-darts-kanpur-news-c-362-1-ka11002-156525-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महिमा ने इंडिया ओपन इंटरनेशनल डार्ट्स में रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महिमा ने इंडिया ओपन इंटरनेशनल डार्ट्स में रचा इतिहास
विज्ञापन
कानपुर। शहर की युवा डार्ट्स खिलाड़ी महिमा गौतम ने इंडिया ओपन इंटरनेशनल डार्ट्स चैंपियनशिप में महिला वर्ग का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने खिताबी मुकाबले में कोलकाता की टिया बनर्जी को 5-0 से हराया। सेमीफाइनल में उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मारेत लिरी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
इंडिया ओपन के डब्ल्यूडीएफ सिल्वर रैंकिंग इवेंट होने के कारण महिमा ने प्रदर्शन के दम पर लास वेगास में होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स डार्ट्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। वह फरवरी 2027 में ब्रिटेन में प्रस्तावित कॉमनवेल्थ डार्ट्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।
ऑल इंडिया डार्ट्स एसोसिएशन के सचिव प्रशांत साह ने महिमा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता 10 से 12 सितंबर को कोलकाता में हुई। महिमा कोच शैलेश कुमार से प्रशिक्षण ले रही हैं। इंडिया ओपन की इस सफलता के बाद वह एशिया रैंकिंग के टॉप-10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय डार्ट्स खिलाड़ी बनी हैं।