फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahananda Express smoked due to brake binding, train stopped for half an hour

Kanpur News: महानंदा एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग से उठा धुंआ, आधा घंटे खड़ी रही ट्रेन

Thu, 11 Dec 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mahananda Express smoked due to brake binding, train stopped for half an hour
रूरा। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के रूरा स्टेशन पर बुधवार दोपहर को प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकी महानंदा एक्सप्रेस के एक कोच के पहियों से धुआं निकलता देख यात्रियों में खलबली मच गई। जानकारी पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रेन की ब्रेक बाइंडिंग को बदला। इस दौरान करीब आधा घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 2:11 बजे पर कानपुर से चलकर दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकी थी। इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने एसी कोच के पीछ लगे एसटू कोच के पहियों से धुआं निकलता देखा। बताया कि कोच के पहियों के ब्रेक शू जाम होने से समस्या हुई थी। रेलवे की तकनीकी भाषा के इसे ब्रेक बाइडिंग बोलते है।
विज्ञापन

कहा कई बार ऐसा होता है कि लोको पायलट के द्वारा ब्रेक लेने के बाद ब्रेक पूरी तरह से खुल नही पाते हैं। जिसके कारण वह जाम हो जाते है। पहिए की रगड़ से धुआं उठने लगता है। महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन में भी यही हुआ अन्य कोई समस्या नही हुई। रेलवे कर्मियों की ओर से ब्रेक शू की मरम्मत करने के साथ ट्रेन की जांच की गई। दोपहर करीब 2:40 बजे पर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया है। वहीं चौकी इंचार्ज राहुल यादव ने बताया कि घटना के बाद यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन में बिठाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed