फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mahamandaleshwar Samvidanand said  Saints are respected a lot in the country, it is not like this in the world

UP: महामंडलेश्वर संविदानंद बोले- देश में संतों का बहुत सम्मान...ऐसा विश्व में नहीं, पढ़िए और क्या कहा

Sat, 04 Nov 2023 05:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Nov 2023 05:19 PM IST
सार

Hamirpur News: संत महामंडलेश्वर संविदानंद सरस्वती महाराज ने कहा मनुष्य के गुरु अनेक हो सकते हैं, लेकिन सद्गुरु एक ही होता है। उन्होंने कहा कि संत की संगति ही मनुष्य का जीवन बदल सकती है।

विज्ञापन
Mahamandaleshwar Samvidanand said  Saints are respected a lot in the country, it is not like this in the world
सुमेरपुर में तपोभूमि में चंदन का पौधारोपण स्वामी गिरिशानंद व मुक्तानंद व स्वामी संविदानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत देश में संतों-महापुरुषों का बहुत सम्मान है, जो विश्व में कहीं नहीं है। महापुरुषों का आशीर्वाद मिल जाए। उनका सानिध्य प्राप्त हो जाए। इससे जीवन धन्य हो जाता है। महापुरुष कभी कहीं नहीं जाते हैं। वह हमेशा यहीं रहते हैं। उन्हीं की कृपा से मनुष्यों का जीवन धन्य रहता है।

विज्ञापन

मनुष्य जीवन में जो कुछ सीखता है, वह गुरु चरणों में ही आकर सीखता है। यह बातें प्रख्यात संत महामंडलेश्वर संविदानंद सरस्वती महाराज ने ब्रह्मलीन संत रोटीराम महाराज नागा स्वामी की तपोस्थली  में चंदन का पौधा रोपण करने के पहले भक्तों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा मनुष्य के गुरु अनेक हो सकते हैं, लेकिन सद्गुरु एक ही होता है। उन्होंने कहा कि संत की संगति ही मनुष्य का जीवन बदल सकती है। इस मौके पर स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज व स्वामी डॉ. मुक्तानंद पुरी जी महाराज ने भी भक्तों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाधि स्थल पर फव्वारे का लोकार्पण किया
संतों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत ही समाज को सही मार्ग पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। तीनों संतों ने विरक्त आश्रम में समाधि स्थल के सामने बनाए गए फव्वारे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विरक्त आश्रम के महंत स्वामी जगन्नाथ, स्वामी सुखानं समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed