फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Magic climbs on calf, go-servants demand action

Kanpur News: बछड़े पर मैजिक चढ़ाई, गो-सेवकों ने की कार्रवाई की मांग

Sun, 02 Nov 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Magic climbs on calf, go-servants demand action
भरथना। मोहल्ला महावीर नगर में शनिवार दोपहर बड़े हनुमान मंदिर वाली गली में स्कूल मैजिक चालक ने सड़क पर बैठे एक बछड़े पर वाहन चढ़ा दिया। हादसे में बछड़ा अधमरा हो गया। चालक ने मानवीय संवेदना को दरकिनार करते हुए अधमरे बछड़े को पैरों से ठोकर मारकर सड़क के किनारे हटा दिया। घटना का देर शाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गो-सेवकों ने पुलिस से कार्रवाई से मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रमुख गो-सेवक सौरभ दुबे ने कहा कि वायरल वीडियो में चालक की निर्दयता और पशु क्रूरता को स्पष्ट रूप से देखा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस घटना की जानकारी उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रमाशंकर उपाध्याय को फोन के माध्यम से दी है, ताकि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके। सौरभ दुबे ने बताया कि उन्होंने भरथना थाना पुलिस को भी एक प्रार्थना पत्र देकर आरोपी चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक बछड़े की नहीं, बल्कि पूरे समाज की संवेदनाओं पर प्रहार है। अधिवक्ता बृजेन्द्र शुक्ला ने भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में क्रूरता और असंवेदनशीलता को बढ़ावा देती हैं, जिन पर सख्त रोक लगाना जरूरी है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed