फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Magh Mela in Prayagraj, First bath of Paush Purnima on January 6, tanneries and factories will remain closed

Kanpur: छह जनवरी को माघ मेले का पहला स्नान, आज से बंद रहेंगी टेनरियां और फैक्ट्रियां, प्रशासन ने दिए ये आदेश

Tue, 03 Jan 2023 09:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Jan 2023 09:24 AM IST
सार

प्रयागराज में शुरू हो रहे माघ मेले के लिए गंगा को निर्मल बनाए रखने के लिए शासन ने कवायद शुरू की है। इसके तहत आज से तीन दिन पूरी तरह से टेनरियां और फैक्ट्रियां बंद रहेंगी। बता दें कि छह जनवरी को पौष पूर्णिमा पर माघ मेले का पहला स्नान होगा।

विज्ञापन
Magh Mela in Prayagraj, First bath of Paush Purnima on January 6, tanneries and factories will remain closed
माघ मेला प्रयागराज - फोटो : social media

विस्तार

कानपुर में छह जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ प्रयागराज में शुरू हो रहे माघ मेले के पहले स्नान के लिए मंगलवार से कानपुर शहर की सभी टेनरियां और जल प्रदूषणकारी उद्योगों, सीईटीपी, एसटीपी और सीवेज के नालों को मंगलवार से तीन दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

प्रयागराज में होने वाले मेले के पहले स्नान के दौरान गंगा के जल की निर्मलता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। सिंचाई विभाग के अनुसार कानपुर नगर, उन्नाव, कानपुर देहात और हरदोई से निकलने वाला पानी तीन दिन में प्रयागराज पहुंचता है।
विज्ञापन

ऐसे में प्रशासन के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य विभागों के अधिकारियों की संयुक्त कमेटियां मंगलवार से तीन दिन तक औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा कर जल प्रदूषणकारी उद्योगों की बंदी सुनिश्चित करेंगी। छह जनवरी के बाद 14, 21 व 26 जनवरी और पांच व 18 फरवरी को भी स्नान पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

400 से ज्यादा टेनरियां और 300 उद्योगों पर असर
गंगा स्नान की वजह से तीन दिन तक शहर की करीब 400 से ज्यादा टेनरियां और तीन सौ से ज्यादा उद्योग पूरी तरह से बंद रहेंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार पहले ही सभी संबंधित उद्योगों को आदेश जारी किए जा चुके हैं।

साथ ही कहा गया है कि अगर किसी भी जगह गंगा में गंदगी गिरने की बात सामने आई, तो उद्योग को तत्काल बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि स्नान पर्व को देखते हुए पर्व तिथि से तीन दिन पहले कानपुर में उद्योगों को बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed