{"_id":"6605b346aa6a1ff735022ebc","slug":"mafia-don-mukhtar-ansari-died-he-had-a-heart-attack-during-investigation-in-jail-2024-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mukhtar Ansari Death: जेल में जांच के दौरान ही पड़ा था अटैक, एक घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा मुख्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukhtar Ansari Death: जेल में जांच के दौरान ही पड़ा था अटैक, एक घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा मुख्तार
Thu, 28 Mar 2024 11:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:45 PM IST
सार
करीब एक घंटे तक मुख्तार जिंदगी और मौत से जूझता रहा। रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास उसकी मौत हो चुकी थी, लेकिन इसकी पुष्टि तकरीबन एक घंटे बाद साढ़े दस बजे तब की गई, जब मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन
Mukhtar Ansari Death
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीती 19 मार्च से भले ही मुख्तार को पेट दर्द की शिकायत रही हो और वह खाने में जहर देने का आरोप लगाता रहा हो, लेकिन उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई। जेल सूत्रों की मानें तो मुख्तार को हार्ट अटैक मेडिकल कॉलेज में नहीं बल्कि कारागार में जांच के दौरान ही पड़ गया था। इसके बाद ही आनन फानन अधिकारियों की टीम ने एंबुलेंस बुलवाकर उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
जहां करीब एक घंटे तक मुख्तार जिंदगी और मौत से जूझता रहा। रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास उसकी मौत हो चुकी थी, लेकिन इसकी पुष्टि तकरीबन एक घंटे बाद साढ़े दस बजे तब की गई, जब मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया।

दोपहर से बिगड़ी थी तबीयत, खाई थी सिर्फ खिचड़ी
दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज से आने के बाद मुख्तार ने खाना-पीना न के बराबर कर दिया था। बुधवार तक कुछ फल ही खाए थे। जेल सूत्रों के मुताबिक गुरुवार दोपहर से उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ने लगी थी। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंच कर उसकी सेहत की जांच की थी। गुरुवार को मुख्तार ने सिर्फ थोड़ी सी खिचड़ी ही खाई थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन