फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Made porn videos by drinking drunk tea

नशीली चाय पिलाकर बनाया अश्लल वीडियो

Sat, 07 Sep 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Made porn videos by drinking drunk tea
उरई। युवती से दोस्ती कर चाय में नशीला पदार्थ मिला अश्लील वीडियो बनाने के बाद तीन माह तक युवक ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। युवती के पिता ने कोर्ट की मदद से आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। कोतवाल शिव गोपाल का कहना है कि न्यायालय के आदेश से मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। घटना करीब तीन माह पुरानी है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बेटी से हमीरपुर के थाना कुरार के बेरी गांव निवासी शिवदास ने पहले फोन पर दोस्ती की। इसके बाद 14 मई को बहाने से बेटी को अपने घर ले गया। जहां पर नशीली चाय पिलाकर उसे बेहोश करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसी वीडियो को दिखाकर बेटी को ब्लैकमेल किया और उसके साथ जबरन तीन माह तक शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

अब जब वह और गलत दबाव डालने लगा तो बेटी ने पूरी बात परिजनों को बताई। परिजनों का कहना है कि कोतवाली में शिकायत की पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इस पर उन्हें मजबूरन न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। इसके बाद कोर्ट के आदेश से गुरुवार को कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म व मारपीट कर धमकाने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed