फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lung and heart transplant will be done in cardiology, advanced cardiology research center to be built with 200 crore

कार्डियोलॉजी में होगा लंग्स और हार्ट ट्रांसप्लांट, दो सौ करोड़ से बनेगा एडवांस कार्डियोलॉजी रिसर्च सेंटर

Fri, 19 Mar 2021 01:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Mar 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lung and heart transplant will be done in cardiology, advanced cardiology research center to be built with 200 crore
कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट कानपुर - फोटो : गूगल
कानपुर कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में लंग्स और हार्ट के ट्रांसप्लांट की सुविधा के साथ हृदय रोग की अन्य उच्चीकृत चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां दो सौ करोड़ रुपये से एडवांस कार्डियोलॉजी रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा। कार्डियोलॉजी में तीन परियोजनाओं के शिलान्यास के मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इसकी क्षमता दो सौ बेड से बढ़ाकर पांच सौ की जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही 70 करोड़ रुपये से कार्डियक आईसीयू भी प्रस्तावित है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कार्डियोलॉजी में जलपान गृह (78.23 लाख रुपये), तारकोल रोड (94.90 लाख रुपये) और सीनियर रेजीडेंट बहुखंडी आवास (1467.27 लाख रुपये) परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

कार्डियोलॉजी में रोगियों के इलाज की उन्होंने तारीफ की और बताया कि असाध्य रोगियों की योजना का फंड 40 से बढ़ाकर सौ करोड़ कर दिया गया। इसमें गुर्दा, लिवर, हार्ट कैंसर के गरीब रोगियों का इलाज निशुल्क होता है। आयुष्मान के मद में कार्डियोलॉजी को सात करोड़ 48 लाख रुपये दे दिए गए हैं।

आयुष्मान योजना का दायरा और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल अस्पतालों में डायबिटिक रेटिनोपैथी के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। हैलट को 54 करोड़ 70 लाख, जच्चा-बच्चा अस्पताल को 12 करोड़ 13 लाख, मेडिकल कालेज को 113 करोड़ 85 लाख बजट दिया गया है।

इस मौके पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि हैलट के ट्रॉमा सेंटर और कालेज को इंस्टीट्यूट बनाए जाने के मसले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से बात हुई। इस मौके पर राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने भी विचार व्यक्त  किए। निदेशक डॉ. विनय कृष्णा ने योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक महेश त्रिवेदी, प्राचार्य डॉ. आरबी कमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed