फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ludhiana police did not hand over the pickpocket, Kanpur police will return empty handed

Kanpur: लुधियाना पुलिस ने नहीं सौंपा टप्पेबाज, खाली हाथ लौटेगी कानपुर पुलिस, दो फौजियों को भी बनाया था शिकार

Tue, 09 Jul 2024 03:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Jul 2024 03:23 PM IST
सार

Kanpur News: हरबंश मोहाल पुलिस ने रविवार तड़के मुरे कंपनी पुल के पास से मिर्जापुर निवासी टप्पेबाज सुनील दुबे उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया था। सुनील ट्रेन में यात्रा कर रहे फौजियों को बातों में उलझाकर दोस्ती करता और मौका पाकर उनका माल लूटकर भाग जाता था।

विज्ञापन
Ludhiana police did not hand over the pickpocket, Kanpur police will return empty handed
सुनील दुबे उर्फ लल्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नयागंज के सराफा कारोबारी से 26 लाख रुपये से ज्यादा की टप्पेबाजी करने के आरोपी को लुधियाना पुलिस ने कानपुर पुलिस को नहीं सौंपा। लुधियाना पुलिस ने स्थानीय व्यापारी के साथ हुई टप्पेबाजी की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, दावा किया कि उसके साथ राजस्थान के बीकानेर निवासी कन्हैया और सूरत के नक्सत्रा दिनदोली निवासी राम निवास शर्मा के साथ मिलकर उनके व्यापारी से 35 लाख रुपये की ठगी की साजिश रची थी।

विज्ञापन

हालांकि कारोबारी की सतर्कता से ठगी हो नहीं सकी। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अशोक ने ही नकली नोट थमाकर सराफा कारोबारी के कर्मचारी से 26 लाख के सोने के आभूषण लिए और फरार हो गया था। कानपुर पुलिस के साथ लुधियाना गए सराफा कारोबारी के कर्मचारियों ने पहचान भी कर ली थी। इसकी जानकारी लुधियाना पुलिस को भी दी गई थी।
विज्ञापन

इसी के बाद लुधियाना पुलिस ने आरोपी को कानपुर पुलिस को दो दिन में सौंपने का आश्वासन दिया था। लेकिन उन्होंने आरोपी को कानपुर पुलिस के हवाले नहीं किया। कहा कि अब आरोपी अशोक को अब कोर्ट से अनुमति लेने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाया जाएगा। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, लुधियाना गई को वापस बुला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टप्पेबाज ने आजमगढ़ और वाराणसी में भी दो फौजियों को बनाया था शिकार
सेना के जवानों से दोस्ती कर ठगी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आजमगढ़ जीआरपी और वाराणसी पुलिस ने हरबंश मोहाल पुलिस से संपर्क साधा है। दोनों जगह की पुलिस का दावा है कि उनके क्षेत्र में भी टप्पेबाज ने दो फौजियों को शिकार बनाया था। कानपुर पुलिस ने दोनों थानों की पुलिस को आरोपी का फोटो भेजा है। माना जा रहा है कि जल्द जीआरपी और वाराणसी जिले की पुलिस टप्पेबाज से पूछताछ करने शहर आ सकती है।

आजमगढ़ जीआरपी और वाराणसी पुलिस ने किया संपर्क
हरबंश मोहाल पुलिस ने रविवार तड़के मुरे कंपनी पुल के पास से मिर्जापुर निवासी टप्पेबाज सुनील दुबे उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया था। सुनील ट्रेन में यात्रा कर रहे फौजियों को बातों में उलझाकर दोस्ती करता और मौका पाकर उनका माल लूटकर भाग जाता था। फौजियों की शिकायत पर कानपुर पुलिस दो मामलों में उसकी तलाश कर रही थी। 12 राज्यों तक उसका पीछा करने के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे कानपुर से ही गिरफ्तार कर लिया।

शिनाख्त के लिए वीडियो, फोटो कानपुर पुलिस से मांगा
बता दें, तीन महीने पहले ट्रेन से यात्रा कर रहे पटना निवासी सीआरपीएफ विकास के साथ टप्पेबाजी के बाद सुनील ने फौजी के एटीएम से वाराणसी की एक आभूषण की दुकान से जेवर खरीदे थे। इस दौरान वह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। इसी तरह जीआरपी आजमगढ़ ने भी अपने यहां दर्ज एक ऐसे ही मामले में आरोपी की शिनाख्त के लिए वीडियो, फोटो कानपुर पुलिस से मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed