फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lucknow defeated Kanpur Eleven by 13 runs in the Veterans Cricket League

Kanpur News: वेटरंस क्रिकेट लीग में लखनऊ ने कानपुर इलेवन को 13 रनों से हराया

Wed, 29 Oct 2025 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Lucknow defeated Kanpur Eleven by 13 runs in the Veterans Cricket League
कानपुर। डॉ. गौरहरि सिंहानिया वेटरंस क्रिकेट लीग में मंगलवार को लखनऊ, बरेली, पीलीभीत, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, बांदा, उन्नाव और बस्ती की टीमों ने मैच जीते। सभी मैच उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अलग-अलग जिलों में कराए जा रहे हैं। कानपुर के डीएवी मैदान में खेले गए मैच में लखनऊ ने कानपुर इलेवन को 13 रनों से हराया।
विज्ञापन


लखनऊ इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन बनाए। इसमें संदीप ने 47 रनों की पारी खेली तो गेंदबाजी में अंकुर जैन ने चार विकेट झटके। वहीं कानपुर टीम 19 ओवर में 105 रन ही बना सकी। लखनऊ की तरफ से सईद ने तीन और गुरदीप ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


बरेली में हुए दूसरे मैच में सहारनपुर इलेवन की टीम ने पहले खेलते हुए 113 रन बनाए वहीं बरेली की टीम ने 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बनाकर पांच विकेट से जीत दर्ज की। पीलीभीत में हुए तीसरे मैच में पीलीभीत इलेवन ने 20 ओवर में 138 रन बनाए वहीं लखीमपुर इलेवन की पूरी टीम 18.1 ओवर में 134 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीलीभीत इलेवन ने चार रन से मैच जीता। चौथे मुकाबले में आगरा इलेवन ने हाथरस को आठ विकेट से और पांचवें मैच में मथुरा इलेवन ने एटा को छह विकेट से हराया। इसके अलावा गाजियाबाद ने अलीगढ़ को 18 रन से, बांदा ने महोबा को 55 रन से, उन्नाव ने हरदोई को 119 रन से और बस्ती ने गोरखपुर को 17 रन से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed