{"_id":"67d1e4d4d0057194dc08921e","slug":"lt-will-prepare-university-students-for-jobs-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1035103-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विवि के छात्रों को जॉब के लिए तैयार करेगा एलएंडटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विवि के छात्रों को जॉब के लिए तैयार करेगा एलएंडटी
विज्ञापन
कानपुर। उभरती प्रौद्योगिकी में जॉब के लिए छात्रों को तैयार करने के लिए बुधवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विवि एवं एलएंडटी एडुटेक के बीच समझौता हुआ। इसके तहत विवि के कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एवं मैनेजमेंट के छात्र ऑनलाइन कोर्स करके सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
समझौते के दौरान कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि एलएंडटी एडुटेक कंपनी के साथ मिलकर उद्योग की जरूरतों को समझने और विद्यार्थियों को उसके अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी। इससे एकेडमिक्स एवं कॉर्पोरेट के अंतर को आसानी से खत्म किया जा सकेगा। एमओयू के दौरान एलएंडटी के डोमेस्टिक मार्केटिंग नेटवर्क के हेड संजीव शर्मा, ब्रांच मैनेजर लखनऊ पराग जैन, एडमिन एंड एच आर लखनऊ उपेंद्र कैसर, विवि की तरफ से अधिष्ठाता-अकादमिक एवं निदेशक-यूआईईटी प्रो. बृष्टि मित्रा, अधिष्ठाता इंटरनेशनल रिलेशन्स प्रो. सुधांशु पांड्या, विभागाध्यक्ष-कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रो. रॉबिन्स पोरवाल, विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डॉ. आलोक कुमार मौजूद रहे। एलएंडटी के संजीव शर्मा एवं पराग जैन ने बताया कि यह ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को कॅरिअर शुरू करने में मददगार साबित होंगे।