फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Low marks in Geometrical Art, English and Hindi spoiled the result

Kanpur News: ज्योमैट्रिकल आर्ट, अंग्रेजी और हिंदी में कम अंक मिलने से बिगड़ा परिणाम

Sat, 25 Apr 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Low marks in Geometrical Art, English and Hindi spoiled the result
कानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद मूल्यांकन को लेकर छात्रों और अभिभावकों में असंतोष देखने को मिल रहा है। खासकर हाईस्कूल में ज्योमैट्रिकल आर्ट विषय में अपेक्षा से कम अंक दिए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इंटरमीडिएट में हिंदी और अंग्रेजी विषयों में भी छात्रों को उम्मीद से कम अंक मिलने से उनका कुल प्रतिशत प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि अन्य विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने के बावजूद ज्योमैट्रिकल आर्ट में केवल 60 से 80 अंक दिए गए जिससे कई मेधावी छात्रों का ओवरऑल प्रतिशत गिर गया है और प्रदेश के टॉप 10 सूची में स्थान बनाने से चूक गए। वैकल्पिक और स्कोरिंग माने जाने वाले विषयों में कम अंक मिलने से इस बार पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स की सूची पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन


ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन की प्रबंध निदेशक डॉ. पूजा अवस्थी ने बताया कि इंटरमीडिएट छात्रों ने हिंदी विषय में भी कम अंक मिलने की शिकायत की है। कई छात्रों का कहना है कि पेपर अच्छा होने के बावजूद अपेक्षित अंक नहीं मिले जिससे रिजल्ट प्रभावित हुआ है। हिंदी में कम अंक आने से आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं पर असर पड़ सकता है। छात्रों ने बोर्ड से दोबारा कॉपियों की जांच कराने और मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य डॉ. बृजमोहन सिंह ने कहा कि इंटर के अंग्रेजी विषय में भी कई छात्रों के अंक अपेक्षा से कम रहे। अन्य विषयों में 90 से ऊपर अंक पाने वाले छात्रों को अंग्रेजी में 70 अंक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed