{"_id":"5c1697cebdec22556915ff2a","slug":"lovers-couple-married-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब इन दोनों के लिए खुदा बन गई पुलिस, फिर शादी हुई यादगार, साक्षी बने ये लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब इन दोनों के लिए खुदा बन गई पुलिस, फिर शादी हुई यादगार, साक्षी बने ये लोग
Mon, 17 Dec 2018 09:49 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल की शादी पुलिस ने कराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के जूही थाने में रविवार को प्रेमी युगल की शादी पुलिस ने कराई। थाना परिसर में स्थित मंदिर में मंत्रोचार के बीच दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। थानाध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित ने आशीर्वाद देकर विदा किया।
टकनापुरवा, निवासी शिवशंकर का बेटा छोटू साहू ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। एक साल पूर्व उसकी मुलाकात शिवाला निवासी मुक्ता साहू की बेटी वैष्णवी से शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह करने का फैसला किया, लेकिन छोटू के परिवार वाले राजी नहीं थे।
एक माह पूर्व दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी की। इधर, परिजनों की सूचना पर जूही थाना पुलिस ने छोटू की गुमशुदगी दर्ज की। शनिवार रात पुलिस दोनों पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी ने प्रेमी युगल के पूछताछ के बाद उनके परिजनों को रविवार को थाने बुलाया। फिर दोनों के परिजनों को समझाया। इसके बाद उनकी रजामंदी पर थाना परिसर में बने मंदिर में दोनों की शादी का इंतजाम कराया। इसके बाद थाने में ही छोटू ने सबके सामने वैष्णवी की मांग भरी और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। थाना प्रभारी थाने के तमाम पुलिसकर्मी, पार्षद मनोज राठौर आदि उनकी शादी के साक्षी बने।