{"_id":"63e894dbc2d1675df302cb72","slug":"lover-slapped-girlfriend-who-went-to-meet-her-on-promise-day-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: प्रॉमिस डे पर मिलने गई प्रेमिका को प्रेमी ने जड़ा थप्पड़, लड़की ने काटी कलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: प्रॉमिस डे पर मिलने गई प्रेमिका को प्रेमी ने जड़ा थप्पड़, लड़की ने काटी कलाई
Sun, 12 Feb 2023 01:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Feb 2023 01:02 PM IST
सार
कानपुर में प्रॉमिस डे पर मिलने पहुंची प्रेमिका को उसके प्रेमी ने थप्पड़ जड़ दिया। प्रेमी की इस हरकत से गुस्साई प्रेमिका ने हाथ की कलाई काट ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के गोविंदनगर में प्रेमिका से मिलने एक पार्क में पहुंचे प्रेमी ने उसपर शक करते हुए सार्वजनिक रूप से थप्पड़ जड़ दिए। इस पर प्रेमिका ने पास पड़ी एक ब्लेड से अपने हाथ की कलाई काट ली। यह देख लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां दोनों के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। युवती गोविंदनगर में एक गिफ्ट की दुकान पर काम करती है। दोनों दबौली स्थित पार्क में प्रॉमिस डे पर मिलने गए थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन