{"_id":"648050f8072f4f001e07b193","slug":"lover-had-come-to-meet-girlfriend-in-farrukhabad-ran-away-after-seeing-girls-mother-police-sent-to-jail-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Affair: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लड़की की मां को देखकर भागा, जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Affair: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लड़की की मां को देखकर भागा, जानिए फिर क्या हुआ
Wed, 07 Jun 2023 03:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 07 Jun 2023 03:28 PM IST
सार
Farrukhabad News: कमालगंज थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी हवालात पहुंच गया। दरअसल, देर रात दोनों छत पर मिल रहे थे, लेकिन युवती की मां को भनक लग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया। प्रेमिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया नगला निवासी किशोर (17) रविवार को पड़ोसी गांव निवासी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। किशोर छत पर चढ़कर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे। भनक लगने पर प्रेमिका की मां भी छत पर पहुंची। उसने दोनों को पकड़ लिया। किशोर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रेमिका के पिता ने थाने पहुंचकर प्रेमी के विरुद्ध तहरीर दी। सोमवार शाम को पुलिस ने पहुंचकर किशोर को हिरासत में ले लिया। थाने में बैठे किशोर ने बताया कि वह कई बार अपनी प्रेमिका से मिल चुका है। लेकिन इस बार उसकी मां ने देख लिया और शिकायत कर दी।
विज्ञापन