फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lover couple hanged in Auraiya, were troubled by opposition from relatives

प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी: परिजनों के विरोध से थे परेशान, ट्यूबवेल के कमरे में लटके मिले शव

Sun, 11 Dec 2022 12:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Dec 2022 12:22 PM IST
सार

बिधूना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक और किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के विरोध से परेशान होकर दोनों ने यह कदम उठाया।
 

विज्ञापन
Lover couple hanged in Auraiya, were troubled by opposition from relatives
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मोर्चा गांव के बाहर ट्यूबवेल के कमरे के अंदर प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी और युवक ने फांसी लगा ली। रविवार सुबह कमरे की कुंडी अंदर से बंद होने पर ग्रामीणों ने खोला, तो घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन

वहीं, पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या का जिक्र है। कोतवाली क्षेत्र के मोर्चा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक और पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने दोनों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। प्रेम प्रसंग का विरोध होने पर दोनों लोग काफी परेशान थे। शनिवार शाम करीब आठ बजे के बाद दोनों बिना बताए घर से निकल गए। दोनों ट्यूबवेल के पास बने कमरे में गए, जहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर दोनों लोगों के लापता होने की जानकारी पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिले। रविवार सुबह युवक के ट्यूबवेल की कुंडी अंदर से बंद होने पर ग्रामीणों ने खिड़की से अंदर झाककर देखा, तो दोनों का शव फंदे पर लटका था।

दोनों लोग एक दूसरे का हाथ पकड़े थे। सूचना पर सीओ बिधूना व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों का ग्रामीणों की मौजूदगी में कमरा का दरवाजा तोड़कर दोनों शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed