फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lover couple committed suicide in fatehpur up

Fatehpur: आत्मग्लानि में प्रेमी युगल ने लिया खुदकुशी का फैसला, कुछ घंटे पहले तक आपस में हंस-खेल रहे थे दोनों

Mon, 05 Jun 2023 10:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Jun 2023 10:24 AM IST
सार

Fatehpur News: प्रेमी युगल की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन लगते थे। बताया जा रहा है कि आत्महत्या के कुछ घंटे पहले तक दोनों आपस में हंस-खेल रहे थे।

विज्ञापन
Lover couple committed suicide in fatehpur up
प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में प्रेमी युगल ने शनिवार रात एक ही फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन लगते थे। युगल के अचानक आत्महत्या का कदम उठाने के पीछे की क्या वजह हो सकती है, यह सवाल सभी को परेशान कर रहा है। दोनों ही शिक्षित और सामाजिक थे। उनके परिवार संभ्रांत हैं। युवक का रिश्तेदारी के चलते काफी दिनों से युवती के घर आना-जाना था। आत्महत्या के कुछ घंटे पहले तक आपस में हंस-खेल रहे थे। आखिर क्या हुआ होगा, जो दोनों आत्महत्या के लिए मजबूर हो गए।

विज्ञापन


जहानाबाद पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल जब्त किए हैं। मोबाइल को अनलॉक कराने के लिए एक्सपर्ट के पास भेजा है। मोबाइल में चैटिंग और रिकॉर्डिंग से कई राज खुलने की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी आत्महत्या की वजह सामने आ सकती है। इसके बाद भी एक बिंदु और पुलिस तलाश रही है। पुलिस कयास लगा रही है कि युवक, युवती और युवती का भाई तीनों एक साथ छत पर सोये थे।

विज्ञापन

अचानक युवक और युवती किशोर को छोड़कर कमरे में चले जाते हैं। अचानक किशोर की नींद खुली होगी। वह बहन को खोजते कमरे तक पहुंचा होगा। बहन और रिश्तेदार को ऐसी हालत में देखा होगा, जो आपत्तिजनक हो सकती है। दोनों शर्मसार हुए होंगे और आत्मग्लानि में आत्महत्या का कदम उठा बैठे होंगे। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। आत्मग्लानि में भी खुदकुशी हो सकती है।

परिवार का इकलौता था युवक, बहनों में बड़ी थी युवती
आत्महत्या करने वाला युवक बीए पास कर चुका था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। परिवार की जिम्मेदारी उठाने के नाते लोडर खरीदकर चलाने लगा था। इसके अलावा कृषि कार्य करता था। बेटे की मौत से मां का हाल बेहाल है। युवक की एक बड़ी बहन है। उसकी शादी घाटमपुर में हो चुकी है। वहीं युवती स्नातक के बाद एसएससी की कोचिंग कर रही थी। युवती से छोटी दो बहनें और एक भाई है। युवती का परिवार गांव में किसी से कोई खास वास्ता नहीं रखता है। करीब आठ माह पहले युवती एसएससी की तैयारी करने जहानाबाद नानी के घर आई थी। नानी का परिवार पैतृक गांव बकेवर क्षेत्र में रहता है। यहां रोड पर बना घर खाली रहता था। वहीं युवती रहने लगी थी। दोनों पक्ष युगल के रिश्ते से अंजान नजर आए।

यह भी पढ़ें - प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, पंखे के कुंडे पर लटके थे शव, रिश्ते में लगते थे मौसेरे भाई-बहन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed