फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Love prevailed in Hamirpur, then the mother of six children eloped with her nephew, know what is the whole mat

UP: हमीरपुर में प्यार चढ़ा परवान, तो छह बच्चों की मां भतीजे के साथ हुई फरार, जानिए क्या है पूरा माजरा

Thu, 24 Aug 2023 01:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Aug 2023 01:26 PM IST
सार

Hamirpur Crime: युवक को पुलिस के हवाले किए जाने पर महिला ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। वहीं, कोतवाली के बाहर भी परिजनों से उलझ गई। क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडेय ने कहा दोनों को समझा कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Love prevailed in Hamirpur, then the mother of six children eloped with her nephew, know what is the whole mat
महिला और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में इश्क के जुनून में छह बच्चों की मां इलाज के बहाने भतीजे के साथ दिल्ली भाग गई। परिजन दोनों को पकड़ कर कोतवाली ले गए। यहां अपने से आधी उम्र के भतीजे के साथ रहने की जिद पर महिला ने चार घंटे तक हंगामा किया।

विज्ञापन

महोबा जिले के पनवाड़ी थाने के बुढ़ेरा गांव निवासी वृद्ध ने बताया कि उनके तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है। अपने हिस्से की डेढ़ बीघा कृषि भूमि पर खेती करते हैं। बताया उनकी 45 वर्षीय पत्नी को कोतवाली क्षेत्र के बहपुर गांव निवासी भतीजे से प्यार हो गया।
विज्ञापन

कुछ समय पहले महिला इलाज के बहाने अपने भतीजे के साथ दिल्ली चली गई। खोजबीन करते हुए परिजन भी दिल्ली पहुंच गए व दो दिन पहले दोनों को पकड़ लिया। घर लाने के बाद दोनों को समझाया पर वह नहीं माने। बुधवार को परिजन दोनों को लेकर कोतवाली पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को समझा कर परिजनों को सौंप दिया
युवक को पुलिस के हवाले किए जाने पर महिला ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। वहीं, कोतवाली के बाहर भी परिजनों से उलझ गई। परिजन किसी तरह समझा बुझाकर अपने साथ ले गए। क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडेय ने कहा दोनों को समझा कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed